{"_id":"984539f1734764a54f2b80d6d23dcb24","slug":"wrong-message-conveyed-after-pak-flags-waved-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक झंडे लहराने की घटनाओं से जा रहा गलत संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक झंडे लहराने की घटनाओं से जा रहा गलत संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रदेश संरक्षक एवं बाबा अमरनाथ और बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के संस्थापक ट्रस्टी डा. रमाकांत दुबे ने कश्मीर में नियमित आधार पर पाकिस्तान और आईएस के झंडे लहराये जाने की घटनाओं को श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए गलत संदेश बताते हुए कहा कि सरकार को ऐसे तत्त्वों पर नकेल कसनी चाहिए, जो कि साजिश के तहत श्री अमरनाथ यात्रियों का मनोबल कम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विहिप मुख्यालय शक्ति आश्रम में शनिवार को पत्रकार वार्ता में दुबे ने कहा कि दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा में अभी तक देश भर में 1.70 लाख यात्रियों ने ही अपना पंजीकरण करवाया है, जो कि शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा यात्रा से जुड़ी संस्थाओं की उम्मीद के विपरीत पंजीकरण अभी तक हुआ है। विहिप नेता ने कहा, कश्मीर में नियमित अंतराल पर आईएस और पाक के झंडे लहराए जाने और यात्रा विरोधी साजिशों को कुचलने के लिए रियासती सरकार और प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जरूरत है कि श्री अमरनाथ यात्रा में किसी तरह की बाधा या माहौल को बिगाड़ने में लगे राष्ट्र विरोधी तत्त्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों की मरम्मत और बर्फ हटाए जाने के काम में भी तेजी लाए जाने की मांग करते हुए यात्रियों को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने और हर तरह की सुविधाएं देने के पुख्ता इंतजाम की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा अमरनाथ और बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के माध्यम से होने वाले आन सपाट रजिस्ट्रेशन को इस बार अनुमति नहीं दिए जाने से भी यात्रियों में निराशा है।
विज्ञापन