{"_id":"664bea5fb0ece185e301d046","slug":"wrestling-in-arnia-samba-news-c-274-1-rsp1001-100962-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डेरा बाबा नानक के फकीरा पहलवान ने जीती माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डेरा बाबा नानक के फकीरा पहलवान ने जीती माली
Tue, 21 May 2024 05:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 21 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलैहड़ में वार्षिक दंगल करवाया
अरनिया। सलैहड़ में सोमवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इस मौके पर दंगल में भाग लेने के लिए बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया है। बाबा सिद्ध गोरिया देवस्थान कमेटी के प्रबंधकों ने दंगल के लिए विशेष प्रकार के बंदोबस्त किए थे।
दंगल में पहली माली के लिए जावेद जम्मू और फकीरा डेरा बाबा नानक पंजाब के बीच मुकाबला करवाया गया है। इस मुकाबले में फकीरा पहलवान ने जीत अपने नाम की है। विजेता पहलवान को 5100 रुपये नकद और अलमारी देकर सम्मानित किया गया है। दूसरी माली का मुकाबला काका आरएस पुरा और रामू हरियाणा के बीच करवाया गया है। जिसमें काका पहलवान ने जीत अपने नाम दर्ज की है। विजेता के तौर पर उन्हें 3100 रुपये नकद और कपड़े धोने वाली मशीन दी गई है। थाना प्रभारी अरनिया रऊफ खान खुद दंगल में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे।