कटड़ा के दंगल में पाक पहलवानों को 'नो एंट्री'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा में नवरात्र फेस्टिवल के दौरान 28 सितंबर को होने वाले 10वें रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल में पाकिस्तान के पहलवानों को नहीं बुलाया जाएगा। सीमा पार से लगातार सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के चलते आयोजकों द्वारा यह फैसला लिया गया है।
जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा पर मौजूदा हालात के चलते इस बार पाकिस्तानी पहलवानों का बहिष्कार किया जाना लगभग तय है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में सात सितंबर को हो रहे एक दंगल में पाक टीम को न्यौता दिया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देश और हालात सामान्य होने पर कटड़ा में भी पाक पहलवानों को बुलाने पर विचार किया जाएगा। दंगल में ओलंपियन और कामन वेल्थ विजेता पहलवान सुशील कुमार को विशेष तौर पर आमंत्रित करना प्रस्तावित है।
पाक सहित कई मुल्कों के पहलवान करते हैं शिरकत
बीते वर्ष भी एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय जवानों की हत्या किए जाने के विरोध में पाकिस्तानी पहलवानों को नहीं बुलाया गया था।
कटड़ा के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में चौथे नवरात्र पर हो रहे इस दंगल में भारत के अलावा बेलारूस, यूक्रेन और इंग्लैंड के धुरंधर दम दिखाएंगे। भारत और पाक के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में वर्ष 2005 में रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल की शुरुआत हुई थी। इसमें लगातार आठ साल पाक से 6-7 पहलवान दंगल में शिरकत करते रहे।
दंगल में जम्मू-कश्मीर से राज्य पुलिस के बीनिया पहलवान के अलावा पंजाब से चार, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र से तीन-तीन पहलवान शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा बेलारूस, यूक्रेन और इंग्लैंड से एक-एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान आएगा। मुंगोलिया से भी दो पहलवानों को न्यौता दिया गया है। दंगल से पूर्व शोभा यात्रा में हेलीकाप्टर से पहलवानों पर पुष्प वर्षा करके उनका जोरदार स्वागत किया जाता है।