फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   workshop, theater, group,Pathankot

वर्कशॉप में बताई गईं रंग मंच की बारीकियां

Sun, 24 Aug 2014 10:09 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Sun, 24 Aug 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
workshop, theater, group,Pathankot
रंगयान थिएटर ग्रुप की ओर से डायरेक्टर डा.पवन शहरिया की अध्यक्षता में राम भवन में थिएटर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें इंटरनेशनल पंजाबी साहित्य सभा दीनानगर के प्रधान सरदार ध्यान सिंह शाह सिकंदर विशेष रूप से मौजूद रहे। वर्कशाप में ध्यान सिंह ने कलाकारों को रंग कला की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इंटरनेशनल पंजाबी साहित्य सभा के अध्यक्ष ध्यान सिंह ने रंगयान थिएटर ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा पठानकोट में थिएटर ग्रुप स्थापित करना प्रशंसीय है। उन्होंने कहा कि अमृतसर से लेकर जम्मू तक कोई रंगमंच से नहीं जुड़ा है। रंग मंच अभिनय कला को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन


ध्यान सिंह ने रंगयान थिएटर ग्रुप को रंगमंच आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि उनकी ओर से भी उन्हें हर संभव योगदान दिया जाएगा। रंगयान थिएटर ग्रुप के डायरेक्टर पवन शषहरिया ने बताया कि उनकी मंशा पठानकोट में नाटकों के जरिए समाज में फैली हुई कुरीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके द्वारा कलाकारों को विभिन्न कला के बारे में टिप्स दिए गए। इस मौके पर रंगयान थिएटर ग्रुप के मैंबर अक्षय शर्मा, दिगविजय, निशा, साहिल, आंचल, लवलीन, नितीन, हरदीप सिंह, ध्रुव, रामा खुशदिल, कोरियोग्राफर अजय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed