फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Workers' strike in state

श्रमिकों की हड़ताल : 78 राशन गोदामों में लटके ताले

Wed, 02 Mar 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 02 Mar 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
Workers' strike in state

उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग (सीएपीडी) के राशन गोदामों में बुधवार को ताले लटके रहे और इनके बाहर लोडिंग-अनलोडिंग का काम करने वाले श्रमिक मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन


रियासत भर में खाद्य श्रमिकों की हड़ताल से राशन का वितरण ठप हो गया है। सीएपीडी के प्रमुख राशन गोदामों में से एक वेयर हाउस गोदाम में भी श्रमिक ताला लटकाकर बाहर बैठे रहे।
विज्ञापन


फूड एंड अलाइड वर्कर्स यूनियन जेएंडके के प्रधान बिशन दास का कहना है कि एफसीआई श्रमिकों की तर्ज पर जब तक सीएपीडी के श्रमिकों को लाभ और मानदेय नहीं मिलता आंदोलन का सिलसिला जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से राशन की सप्लाई पर पहुंच रही अड़चन के लिए सरकार जिम्मेदार है। इससे पहले भी श्रमिकों की हड़ताल के बाद ने सीएपीडी के आयुक्त सचिव के माध्यम से इसी साल 27 जनवरी को बैठक कर प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अब तक मसलों का हल नहीं हुआ।

ऐसे में अब फूड एंड अलाइड वर्कर्स का संयम जवाब दे गया है। जम्मू में फरवरी महीने का राशन तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने की प्रक्रिया के चलते अभी तक नहीं बंटा है।

जनवरी महीने का राशन भी आधा ही बंटा है। राशन डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि राशन एडवांस की राशि विभाग ने अब जमा करने की प्रक्रिया शुरू की है।


आटा के बजाय गेंहू देने के लिए राशि विभाग जमा कर रहा है। इसमें क्विंटल के हिसाब से 14 रुपये अलग से प्लास्टिक बैग के काटे जा रहे हैं। चीनी भी 700 ग्राम के बजाय प्रति व्यक्ति को 500 ग्राम दी जा रही है। राशन कार्ड धारकों में नाराजगी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed