फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Work started on brick kilns, migration of over 30 thousand halted

ईंट भट्ठों पर काम शुरू, 30 हजार से अधिक का पलायन रुका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Work started on brick kilns, migration of over 30 thousand halted
अमर उजला ब्यूरो जम्मू। प्रदेश के ईंट भट्ठों पर सरकार के आदेश के बाद काम शुरू हो गया है। इससे हजारों मजदूरों का पलायन रुक गया है। साथ ही रोजी रोटी और कामकाज के संकट से जूझ रहे मजदूरों को राहत की सांस मिली है। हालांकि काम करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आरएस पुरा, कानाचक, दोमाना, सांबा, कठुआ, उधमुपर, कश्मीर आदि में 1000 से अधि ईंट भट्ठे हैं। इन भट्ठों पर हजारों मजदूर काम करते हैं। इनका आंकड़ा 30 हजार के पार है। लॉकडाउन होने के बाद ईंट भट्ठों पर काम बंद हो गया। जिसकी वजह से मजदूरों को भी परेशानी आने लगी। यह लोग ईंट भट्ठों से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। क्योंकि खाने पीने सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ईंट भट्ठा एसोसिएशन का एक दल मुख्य सचिव से मिला और उनको इसकी जानकारी दी। बताया गया कि यदि यह लोग पलायन करेंगे तो मुश्किल होगी। इसके बाद संबंधित जिला उपायुक्तों को इसका आदेश दिया गया। सरकार की ओर से सभी जिलों की पुलिस और संबंधित क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में पूरी नजर रखें। यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मजदूर बाहर का ईंट भट्ठोंं पर न पहुंचे। सिर्फ वहीं मजदूर काम करेे जो पहले से ईंट भट्ठों पर काम करते रहे हैं। बता दें कि काम शुरू होने से मजदूरों का पलायन रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed