फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Work on Jammu's artificial lake project back on track after missing several deadlines

Jammu Kashmir: जम्मू कृत्रिम झील परियोजना का काम प्रगति पर, 13 साल की देरी से निर्माण शुरू

Sun, 11 Dec 2022 07:00 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 07:00 PM IST
सार

मेयर राजिंदर शर्मा ने बताया कि कृत्रिम झील को अप्रैल 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा तवी नदी पर तट संरक्षण, साबरमती की तर्ज पर तवी रिवर फ्रंट का विकास भी शामिल है। उन्होंने बताया कि देरी के बाद ही काम फिर से शुरू करवाया गया है।

विज्ञापन
Work on Jammu's artificial lake project back on track after missing several deadlines
तवी नदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार की जा रही तवी कृत्रिम झील के निर्माण का काम 13 वर्षों की देरी के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। तवी नदी में कृत्रिम झील एवं रिवर फ्रंट सौंदर्यीकरण का कार्य 280 करोड़ रुपये की लागत किया जा रहा है।

विज्ञापन


मेयर राजिंदर शर्मा ने बताया कि कृत्रिम झील को अप्रैल 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा तवी नदी पर तट संरक्षण, साबरमती की तर्ज पर तवी रिवर फ्रंट का विकास भी शामिल है। उन्होंने बताया कि देरी के बाद ही काम फिर से शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन


यह एक मुश्किल काम है लेकिन उम्मीद है कि यह तय समय सीमा तक पूरा हो जाएगा। मेयर ने कहा कि झील जम्मू के पर्यटन परिदृश्य को पूरी तरह से बदल देगी। मंदिरों के शहर के तौर पर पहचान रखने वाले जम्मू में बन रही झील में कईशानदार आकर्षण होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झील परियोजनाओं के विशेषज्ञ इन्दिरेश प्रजापति ने कहा कि काम जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि पानी का चैनलाइजेशन, तटबंध निर्माण और पानी का डायवर्जन किया जा रहा है। वर्ष 1986 में तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन ने झील परियोजना को अपनी स्वीकृति दी थी।

राज्य सरकार ने काफी देरी के बाद 2008-09 में निर्माण परियोजना शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि परियोजना योजना के अनुसार, मुख्य तवी पुल से एक किमी नीचे तवी नदी पर एक ऑटो-मैकेनिकल बैराज का निर्माण किया जाएगा। इससे बेलिचराना में एक कृत्रिम झील बनाने में मदद मिलेगी।


अपनी तरह की पहली 1,500 मीटर लंबी और 600 मीटर चौड़ी कृत्रिम झील जम्मू शहर में पर्यटन को एक नया आयाम देगी।  सीईओ, स्मार्ट सिटी जम्मू लिमिटेड राहुल यादव ने देरी के बारे में बताया कि पहले कोई टेंडर नहीं हुआ था। अब टेंडर हो गया है। परियोजना के लिए धन उपलब्ध है और काम तेज गति से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed