फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   won't tolerate dishonor of jamia mosque

जामिया मस्जिद का अनादर बर्दाश्त से बाहर: रसूल

Sun, 28 Jun 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 28 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
won't tolerate dishonor of jamia mosque

युवा कांग्रेस के श्रीनगर, गांदरबल व बडगाम लोकसभा प्रधान शेख आमिर रसूल ने शनिवार को अपने बयान में कहा है कि शुक्रवार को जामिया मस्जिद में आंसू गैस के गोले दागने की घटना निंदनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि शुक्रवार को पुलिस के जवानों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए जो सीधा जामिया मस्जिद के भीतर जाकर फटे।

विज्ञापन


आमिर के अनुसार इस घटना से जामिया मस्जिद की मर्यादा का अपमान हुआ है जिसको लेकर घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाना चाहिए। आमिर ने कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस द्वारा बल का प्रयोग और उन पर की गई फायरिंग की भी निंदा की। उन्होंने मांग की कि इन दोनों घटनाओं में एफआईआर दर्ज कर जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


मौजूदा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए आमिर द्वारा कहा गया कि मोदी-मुफ्ती गठबंधन से जो उम्मीदें लोगों की थीं, वह उन पर खरा नहीं उतर पाए। उन्होंने कहा कि क्या यही अच्छे दिन हैं जिसके सपने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिखाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed