फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   womens in relief camps facing trouble due to migration from loc

LoC से विस्थापित महिलाएं राहत कैंपों में महसूस कर रही हैं असहज

Wed, 12 Oct 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 12 Oct 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
womens in relief camps facing trouble due to migration from loc
border - फोटो : Amar Ujala
एलओसी पर मौजूदा तनाव की स्थिति यहां रहने वाली महिलाओं और युवतियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। बार-बार घर छोड़कर अनजान स्थान पर रहना रास नहीं आ रहा। इस वजह से वे तनाव में आ रही हैं।
विज्ञापन


इसका असर उनके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ रहा है, जो उनके मानसिक संतुलन पर बुरी तरह से प्रभाव छोड़ रहा है। राज्य महिला आयोग ने कुछ दिन पहले ही एलओसी के पास रहने वाले गांव का दौरा किया। जहां महिलाओं और युवतियों से बात करने पर यह सब सामने आया है। 
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष नईमा अहमद मेहजूर का कहना है कि पिछले दिनों आयोग की टीम ने पुंछ जिले के एलओसी से सटे इलाकों का दौरा किया है। नियंत्रण रेखा के बिल्कुल नजदीक रहने वाली महिलाओं से बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी विस्थापितों को स्थाई घर देने की मांग

womens in relief camps facing trouble due to migration from loc
लोगों की मुश्किलें बढ़ीं - फोटो : FILE PHOTO
उनका कहना है कि बार-बार घर छोड़ना उन्हें रास नहीं आता। किसी की बेटी जवान है, किसी की नई-नई शादी हुई है। वह कैंपों में रहकर खुद को असहज महसूस करती हैं। इससे उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। नियंत्रण रेखा के पास सेना ही सेना है।

घर से आते-जाते उन्हें अपनी पहचान दिखानी पड़ती है। सरकार से सिफारिश की गई है कि एलओसी और बार्डर की जीरो लाइन वाले गांव की महिलाओं को किसी ऐसी जगह स्थायी तौर पर शिफ्ट किया जाए, जहां से उन्हें बार-बार घर छोड़ना न पड़े।

आयोग ने यह भी देखा है कि एलओसी के पास रहने वाली लड़कियों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। पढ़ने के लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं। वे बार-बार घर छोड़कर जाकर कहां पढ़ाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed