फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women's commission chairperson said, women police station open in each district

रियासत के हर जिले में होगा महिला पुलिस स्टेशन

Thu, 21 Aug 2014 01:59 PM IST
बिंदू सिंह/अमर उजाला, जम्मू
बिंदू सिंह/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 21 Aug 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
women's commission chairperson said, women police station open in each district

जिला स्तर पर महिला थानों को स्थापित करने के मुद्दे पर राज्य महिला आयोग ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। आयोग की चेयरपर्सन शमीमा फिरदोस ने बताया कि आयोग में सिर्फ घरेलू उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले ही नहीं, विभागों में होने वाले शोषण से जुड़े मामले भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग में जम्मू यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर शालू शर्मा, कश्मीर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर उल्फत और पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर कार्यरत शशि ठाकुर ने अपने विभागों के आला अधिकारियों के खिलाफ शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आयोग में इस तरह के मामलों के आने से साफ जाहिर होता है कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं बेशक मर्दों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, लेकिन पुरुष प्रधान सोच महिलाओं को आगे बढ़ते हुए देखना पसंद नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमीमा फिरदोस ने बताया कि उन्होंने गवर्नर एनएन वोहरा को इन सभी मामलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में  पुरुष प्रधान समाज की सोच में बदलाव बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से राज्य सरकार को कई बार आग्रह किया गया है कि जिले स्तर पर महिला थाने स्थापित किए जाने चाहिए, ताकि जमीनी स्तर पर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।


राज्य सरकार को चाहिए कि वह राज्य पुलिस में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को नियुक्त करे, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं से जूझने वाली महिलाओं की परेशानियों का आसानी से निपटारा हो सके और देश की आधी आबादी सुख से जीवन बसर कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed