{"_id":"f37d0e87ff118c1c894827b45fc54ff6","slug":"women-left-newborn-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की चौखट पर छोड़ दिया नन्हा शहजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की चौखट पर छोड़ दिया नन्हा शहजादा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमजीएस के निको वार्ड में बुधवार को एक नवजात बच्चा आकर्षण का केंद्र बना रहा। बच्चे को उसकी मां एक मंदिर में छोड़ गई थी, पुलिस ने बच्चे को एसएमजीएस अस्पताल में एडमिट कराया जहां उसकी देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
नवजात अब पूरी तरह स्वस्थ है, अस्पताल के स्टॉफ ने उसे ‘बब्बर शेर’ नाम दिया है। दो सप्ताह पहले भी इसी तरह त्रिकुटा नगर में एक मां अपनी ‘नन्ही परी’ को भी झाड़ियों के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन
बच्चे को मां ने रणवीरेशवर मंदिर की चौखट पर छोड़ दिया था। मंदिर कर्मचारियों ने बच्चे को पार्क में देखने के बाद सिटी पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को एसएमजीएस अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज शुरू करवाया। कई बेऔलाद दंपति उसे अपनाने के लिए आगे आए हैं लेकिन इसके लिए उन्हें पहले अदालत से कानूनी अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
निको वार्ड की सुपरवाइजर राज मन्हास ने बताया कि नवजात बच्चा चार-पांच दिन का लग रहा है और बच्चे का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है। शालामार चौकी के प्रभारी अरुण भगत ने बताया कि बच्चे की सुरक्षा और देखरेख के लिए महिला पुलिसकर्मी को वार्ड में तैनात किया गया है।