T20 वर्ल्ड कप: कश्मीरी छात्रों पर दर्ज केस खत्म करवाने के लिए महिलाओं ने इस तरह श्रीनगर में किया प्रदर्शन
नेशनल कांफ्रेंस की महिला विंग ने श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय से निकाला मार्च। कहा कि देश भर में कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) की महिला विंग ने सोमवार को श्रीनगर के नवाए सुबह स्थित पार्टी मुख्यालय से मार्च निकाला। इसका नेतृत्व नेकां की वरिष्ठ महिला नेता शमीमा फिरदौस कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने मांग की कि भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर जिन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसमें उन्हें राहत दी जाए। साथ ही दर्ज मामले वापस लिए जाएं। नेकां नेता शमीमा फिरदौस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कहा जा रहा है कि जिन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनको अब पासपोर्ट भी नहीं मिल सकता।
शमीमा ने कहा कि इस बयान से काफी बातें स्पष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल है। किसी की तारीफ करना कोई गुनाह नहीं। यह केवल कश्मीरी लोगों को मुसीबत में डालने की एक नीति है। शमीमा ने कहा कि हम अपील करते हैं कि जल्द से जल्द मामले वापस लिए जाएं। बता दें कि जीएमसी श्रीनगर और स्किम्स में पाकिस्तान की जीत के जश्न को लेकर मामला दर्ज किया गया था। आगरा में भी कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।