{"_id":"6621be33f06e9db27e0d5e64","slug":"women-demonstrated-against-smart-meters-rspura-news-c-392-1-bnj1001-100135-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेन्सी
बिश्नाह। वार्ड नंबर 6 के लोगों ने वीरवार को बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विभाग पर लोगों को परेशान करने का आरोप भी लगाया।
प्रदर्शन कर रहीं स्थानीय निवासी सुदेश कुमारी ने कहा कि उनकी वार्ड के अधिकतर लोग गरीब हैं। दिहाड़ी, मजदूरी का काम कर परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। यह गरीब लोग स्मार्ट मीटर का बिल कहां से भरेंगे। सुदेश कुमारी ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा पहले ही बिजली के बिल दुगने कर दिए गए हैं। इससे परेशानी आ रही है। प्रदर्शनकारी अन्य महिलाओं ने कहा कि वह अपनी वार्ड में किसी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाने देंगी। महिलाओं ने कहा कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाए। कहा कि लोगों पर स्मार्ट मीटर का बोझ डालने वालों को अब अपने मत से जवाब देंगे। स्थानीय महिलाओं के प्रदर्शन के चलते स्मार्ट मीटर लगा रही टीम वहां से लौट गई।