फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman washed away in chenab river

बेटों से नाराज मां नदी में कूदी, दिल दहलाने वाला वीडियो

Fri, 13 Feb 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा Updated Fri, 13 Feb 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
woman washed away in chenab river

हिमाचल प्रदेश में डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बहने वाली चिनाब दरिया में गुरुवार को एक अधेड़ महिला ने छलांग लगा दी। बताया जाता है कि लठैली की महिला देविका देवी पत्नी स्व. ओमी चंद ने पारिवारिक कलह के कारण ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद से रूठी महिला देविका गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे ही प्रेमनगर में चिनाब दरिया के बीच एक पत्थर पर जाकर बैठ गई। उस समय दरिया में पानी कम था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि महिला से बात करने का बहुत प्रयास किया गया, परंतु जैसे ही कोई उसकी ओर बढ़ता तो वह दरिया में छलांग लगाने की चेतावनी देने लगती। डर से कोई उसके पास नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलते ही चौकी अधिकारी प्रेम नगर, थाना प्रभारी डोडा, कई प्रशासनिक अधिकारी ‘चिनैब रेस्क्यू टीम’ स्थानीय तैराक मुश्ताक शेख और उनके साथी मौके पर पहुंचे। इस दौरान राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। आसपास सैकड़ों लोग जमा हो गए। एक समय ऐसा आने लगा कि दरिया में जलस्तर बढ़ने लगा। क्योंकि दुलहस्ती पावर प्रोजेक्ट से भी पानी छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हाई वोल्टेज ड्रामा सुबह आठ बजे से से दोपहर बाद दो बजे तक चला। छह घंटे से ज्यादा सतय तक उस महिला तक पहुंचने का प्रयास किया गया। तभी करीब सवा दो बजे महिला ने सभी के सामने दरिया में छलांग लगा दी और हाथ हिलाकर जैसे मौजूद भीड़ से उसने अंतिम विदाई ली।

तुरंत तैराक दल सक्रिय हुआ उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक दरिया की धारा उसे बहा ले गई। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बेटे रो-रोकर मां से लौटने की लगा रहे थे गुहार
मां को बचाने में असफल हो रहे महिला के दो बेटे रो-रोकर अपनी मां से वापस लौट आने की गुहार लगा रहे थे। पर मां का हृदय नहीं पिघल रहा था। छोटे बेटे ने भी दरिया में छलांग लगाने का प्रयास भी किया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में गुस्साए परिजनों और लोगों ने पुलिस और तैराकों के साथ धक्का-मुक्की भी की। तैराक मुश्ताक ने कहा ‘लोगों का गुस्सा जायज है। पर हम भी मजबूर हैं। हमारे पास तैराकी का कोई सामान नहीं है। फिर भी हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं।’

महिला को बचाने का पूरा प्रयास किया। हमारे पास अधिक ट्रेंड डाईवर्स नहीं हैं। यही निजी संस्था के तैराक ऐसे समय में बुलाए जाते हैं।
भूपिंद्र कुमार, डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed