फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman's protest against the congress workers

कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरीं मजालता की महिलाएं

Thu, 07 Aug 2014 01:58 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
woman's protest against the congress workers

मजालता में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से निकाली गई रोष रैली व प्रदर्शन के विरोध में बुधवार को मजालता की महिलाओं ने शहर पहुंच कर डीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि रोष रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली गलौच करने के साथ धमकाया है। उनकी मांग है कि पुलिस कांग्रेस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे महिलाओं ने शहर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मक्खना देवी, सत्या देवी, शांति देवी, मधु बाला, ममता, शालु गुप्ता व अन्य कई महिलाओं ने बताया कि मंगलवार को मजालता में आरएस पठानिया के समर्थकों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर रोष रैली निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गाली गलौज का आरोप

woman's protest against the congress workers

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गाली गलौच करते हुए चल रहे थे। सभी ने हाथों में लाठियां पकड़ रखी थी। महिलाओं के साथ भी प्रदर्शनकारियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिलाओं ने बताया कि कई प्रदर्शनकारी नशे की हालत में धुत्त थे।

जब उनका विरोध किया गया तो उन्होंने लोगों को धमकाया भी था। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की गुंडागर्दी से परेशान होकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाने के लिए शहर पहुंची हैं।

उनकी मांग है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस से जांच करवाए तथा जो भी इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed