{"_id":"fb90a575246e07280cc9a7e46f34a3ea","slug":"woman-killed-in-raod-accident-near-kunjwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक के पीछे बैठी महिला को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक के पीछे बैठी महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Feb 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छन्नी हिम्मत थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे सैनिक कालोनी के पास सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
खून से लथपथ हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत बताया। मृतक चंचला देवी (48) बहादुर नगर, गांधी चौक, होशियारपुर (पंजाब) की रहने वाली थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चंचला देवी के जम्मू में मायका है। वह अपने रिश्तेदार के साथ सैनिक कालोनी से कुंजवानी बाइक पर जा रही थी कि तभी अज्ञात ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
बाइक चला रहा रिश्तेदार भी इस हादसे में घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना शाम सवा चार बजे की है। महिला पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। सभी नाकों में सूचित किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।