फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman jumped from sixth floor of Jammu Medical College and died

दर्दनाकः जम्मू मेडिकल कॉलेज में बाथरूम की खिड़की से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Sat, 26 Oct 2019 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Woman jumped from sixth floor of Jammu Medical College and died
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती एक महिला की अस्पताल की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। एक दिन पहले ही जहर निगलने पर उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि महिला वार्ड 15 के बाथरूम में गई और खिड़की खोलकर नीचे छलांग लगा दी। उस समय पति भी महिला के साथ आया था। लेकिन वह उसे रोक नहीं पाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मृतका की पहचान बचनो देवी निवासी ज्यौड़ियां (पलांवाला, मूल रूप से सुंदरबनी निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिवारवालों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुवार को महिला ने घर में जहर निगल लिया था। इसके बाद उसे परिजनों ने जीएमसी में भर्ती कराया था। उसे वार्ड 15 के बेड 16 पर रखा गया था। शुक्रवार दोपहर महिला वार्ड से बाहर निकलकर बाथरूम गई। इस बीच उसने बाथरूम की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। महिला सिर के बल नीचे धड़ाम से गिरी, उसे तुरंत सात नंबर इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई बार सुसाइड प्वाइंट बना जीएमसी

जीएमसी पुलिस चौकी अफसर रविंदर सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या, दुर्घटना या फिर किसी ने धक्का दिया है, इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों से बात होने पर बताया गया है कि महिला मानसिक तौर पर ठीक नहीं थी। जीएमसी के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह के अनुसार बचनो देवी मानसिक तौर पर बीमार थी और एक दिन पहले ही घर में जहरीला पदार्थ खाने से उसे जीएमसी में भर्ती किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बाथरूम जाने पर उसका पति भी साथ था।

घटना होते ही मच गई अफरा तफरी
महिला के नीचे गिरते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। एकदम से अस्पताल में शोर मच गया और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। महिला को लोगों ने उठाकर इमरजेंसी पहुंचाया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

कई बार सुसाइड प्वाइंट बना जीएमसी
जीएमसी परिसर कई बार सुसाइड प्वाइंट बन चुका है। कुछ साल पहले एक जेई के अलावा अन्य कई मामलों में कुछ लोगों ने जीएमसी के विभिन्न मंजिलों से कूदकर आत्महत्या की है। इसके बाद विभिन्न मंजिलों पर कारिडोर में जाली लगाई गई थी। लेकिन ताजा मामले में महिला ने बाथरूम की खिड़की से कूदने का रास्ता चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed