{"_id":"5da0c73a8ebc3e01567f2105","slug":"woman-involved-in-conspiracy-to-terrorize-jammu-arrested-bus-driver-and-conductor-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू को दहलाने की साजिश में शामिल महिला हुई गिरफ्तार, बस चालक और परिचालक ने की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू को दहलाने की साजिश में शामिल महिला हुई गिरफ्तार, बस चालक और परिचालक ने की शिनाख्त
Sat, 12 Oct 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू आने वाली बस में विस्फोटक भेजने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम शमीम अख्तर है, जो बिलावर के ही भड्डू की रहने वाली है। पुलिस ने उस बस के चालक और सह चालक से महिला की शिनाख्त भी कराई है। दोनों ने महिला को पहचान लिया। जांच के सामने अब महिला ने विस्फोटक कहां से मिला? किसके कहने पर लिया? कहां भेजना था? किसको देना था? जैसे सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई है।
शुक्रवार को पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर शमीम को पकड़ा। बिलावर पुलिस ने बस के चालक और सह चालक से शुक्रवार को महिला को हिरासत में लेने के बाद शिनाख्त कराई है। इसमें चालक ने कहा है कि यह वही महिला है, जिसने उन्हें बैग दिया था। अब पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। एक अक्तूबर को बिलावर से जम्मू आई निजी बस से विस्फोटक बरामद किया गया था।
चालक और परिचालक के अनुसार विस्फोटक वाले बैग को एक महिला और पुरुष ने भेजा था। उन्हें 50 रुपये देकर कहा गया था कि यह बैग उनके बच्चे लेने आएंगे। सैन्य खुफिया तंत्र ने पुख्ता इनपुट देकर विस्फोटक बरामद करवाया था। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उस महिला की तलाश में लगातार जुटी रहीं। वहीं, सितंबर माह में भी बिलावर से सटे ढेर गांव में एक घर के नजदीक विस्फोटक बरामद हुआ था।