फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman dies during treatment in Thannamandi, protest

Jammu News: थन्नामंडी में उपचार के दौरान महिला की मौत, प्रदर्शन

विज्ञापन
Woman dies during treatment in Thannamandi, protest
परिजनों का कहना- अस्पताल में ईसीजी करने के लिए नहीं था कोई कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

राजोरी। जिले के थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो देर रात तक जारी था।
जानकारी के अनुसार थन्नामंडी के दर्रा गांव निवासी 70 वर्षीय फर्ज़न्द बेग़म पत्नी मोहम्मद इक़बाल की छाती में दर्द होने पर थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे तक उपचार चलता रहा। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मोहम्मद इक़बाल का कहना है कि जब महिला को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल में लाया गया, तो डॉक्टर ने जांच कर ईसीजी करने के लिए कहा, लेकिन अस्पताल में ईसीजी करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं था। करीब एक घंटे बाद ईसीजी करने वाला कर्मचारी अस्पताल में पहुंचा, लेकिन तब तक फर्ज़न्द बेग़म ने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल में आसपास के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो समय से पहले ही घर चले जाते हैं। अस्पताल में न तो उन्हें कोई पूछने वाला है और न ही कोई ध्यान देने वाला। इसके चलते मरीजों और तीमारदारो को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, देर रात तक प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed