फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman brutally beating by her family

बच्चा ना दे पाने की इतनी बेरहम सजा!

Wed, 03 Sep 2014 11:37 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
woman brutally beating by her family
दोमाना थाना अंतर्गत नागबनी इलाके में ससुरालियों ने मंगलवार की रात अपनी बहू को बेरहमी के साथ सिर्फ इसलिए पीट डाला क्योंकि 17 साल में उससे कोई औलाद नहीं हुई। ससुराल के लोगों ने महिला को घर में आयोजन के बहाने बुलाया था।
विज्ञापन


आयोजन खत्म होते ही विवाद शुरू हो गया और महिला की पिटाई कर दी। महिला के पेट में गंभीर जख्म हो गए हैं। पुलिस ने जीएमसी में मेडिकल कराकर पति, सास-ससुर सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मीरां साहिब निवासी महिला की शादी 17 साल पहले नागबनी के युवक के साथ हुई। साल गुजरने के बाद जब कोई औलाद नहीं हुई तो परिवार में चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वूमन सेल तक पहुंचा मामला

woman brutally beating by her family
कुछ और सालों तक इंतजार करने पर भी औलाद का सुख परिवार को नहीं मिल सका। इस बीच घर में कलह बढ़ गई। शादी के 14 साल बाद पति ने दूसरी शादी कर ली।

बदकिस्मती दूसरी पत्नी से भी कोई औलाद नहीं हुई। इससे पति तनाव में रहने लगा। इधर, दूसरी बीवी ने पहली बीवी को निकालने के प्रयास से मारपीट शुरू कर दी।

मामला वूमेन सेल में पहुंच गया। डेढ़ माह तक वूमेन सेल ने समझौता करवाने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास व्यर्थ चले गए। इसी बीच यह घटना हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed