फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman attacked with a sharp-edged weapon; critically injured.

Jammu News: महिला पर किया धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
Woman attacked with a sharp-edged weapon; critically injured.
अरनियां थाना क्षेत्र के चक तारा में पड़ोसी से विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनियां थाना क्षेत्र के गांव चक तारा में सोमवार सुबह एक महिला को उसके ही पड़ोसी द्वारा धारदार हथियार से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बिश्नाह अस्पताल में दाखिल कर लिया है। मंगलवार को उसकी बाजू की सर्जरी की जाएगी।

पीड़िता गीता देवी, पत्नी चंद्रपाल निवासी चक तारा ने बताया कि सुबह के समय जब वह अपने घर से बाहर निकली, तो पड़ोसी अश्विनी कुमार ने अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को दाखिल कर लिया और बाद में उसकी बाजू की सर्जरी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अश्विनी कुमार घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। पुलिस के अनुसार, हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। गांव में इस घटना को लेकर व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed