फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Without national anthem hoisted the flag

पहली बार लहराया तिरंगा, लेकिन कर दिया अपमान

Fri, 15 Aug 2014 11:57 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
Without national anthem hoisted the flag
बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी (बीजीएसबीयू) में तिरंगा फहराने को लेकर कई दिनों से मचा घमासान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के साथ ही शांत तो हो गया लेकिन इसके साथ ही एक नया विवाद और शुरू हो गया।
विज्ञापन


काफी जद्दोजहद के बाद विवि कैंपस में जहां आजादी के बाद शुक्रवार को पहली बार झंडा तो फहराया गया लेकिन इस दौरान राष्ट्रगान नहीं गाया गया। जबकि नियमानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के दौरान सरकारी संस्थानों में राष्ट्रगान गाना आवश्यक है।

विज्ञापन


लेकिन झंडारोहण की खानापूर्ति में जुटे विश्वविद्यालय प्रशासन को शायद इस जरूरी नियम की परवाह ही नहीं रही। यही कारण रहा कि झंडारोहण का पूरा कार्यक्रम मात्र खानापूर्ति तक ही सिमटा रहा। विवि के रवैय पर छात्रों में भारी नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पूर्व तक रही जबरदस्त गहमागहमी

Without national anthem hoisted the flag

बता दें कि बीजीएसबीयू में तिरंगा फहराने को लेकर कई दिनों से तनातनी का माहौल था। विवि के छात्र जहां कैंपस में तिरंगा फहराने को लेकर एकजुट थे वहीं विवि तिरंगा फहराने की अनुमति देने से इंकार कर रहा था।

गुरुवार को इस मामले को लेकर दिनभर विश्‍वविद्यालय में तनातनी का माहौल रहा। विवि प्रशासन जहां लगातार इसकी अनुमति देने से इंकार करता रहा। वहीं छात्र झंडा फहराने की जिद पर अड़े रहे।

सबसे आश्‍चर्यजनक रवैया जिला प्रशासन का रहा। ‌जो एक दिन पहले झंडा फहराने की अनुमति के लिए विवि प्रशासन से बात करने की बात करता रहा लेकिन एक दिन बाद ही अपनी बात से पीछे हट गया।

छात्रों ने खुद गाया राष्ट्रगान

Without national anthem hoisted the flag

हालांकि तमाम जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह नौ बजे विवि कैंपस में विवि रजिस्ट्रार मौ. राशिद चौधरी ने झंडारोहण किया। लेकिन विवि का रवैया देश की आजादी के प्रति कृतज्ञ होने के बजाय खानापूर्ति वाला रहा।

यही कारण रहा कि विवि प्रशासन ने भारी दबाव के बीच झंडारोहण ‌तो किया लेकिन इस दौरान राष्ट्रगान नहीं गाया गया। छात्रों ने इस पर आपत्ति जताई लेकिन विवि प्रशासन ने इसकी अनदेखी करते हुए कार्यक्रम चंद मिनटों में निपटा दिया।

इसके विरोध में छात्रों ने नारेबाजी की और झंडारोहण स्‍थल के लिए चल दिए। लेकिन उन्हें ऊपर घुसने से मना कर दिया गया। इसके बाद छात्र रजिस्ट्रार से मिले और राष्ट्रगान न होने पर नाराजगी जताई।

छात्रों ने लगाए वंदेमातरम के नारे

Without national anthem hoisted the flag

रजिस्ट्रार का रवैया मामले में अत्यंत निराशाजनक रहा और उन्होंने छात्रों को टाल दिया। रजिस्ट्रार से संतोषजनक जवाब न मिलने पर गुस्साए छात्र खुद ही झंडारोहण स्‍थल पहुंचे और तिरंगे के सामने खड़े होकर खुद ही राष्ट्रगान गाया।

इसके बाद छात्रों ने वहां वंदेमातरम के नारे लगाए। यह देख विवि के दूसरे छात्रों ने भी उनका साथ दिया और वंदेमातरम के नारे लगाते हुए राष्ट्रध्वज को प्रणाम किया।

वहीं विवि प्रशासन के रवैये को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी रही। छात्रों का आरोप था कि विवि और जिला प्रशासन कुछ लोगों के दबाव में आकर अपने जरूरी कर्तव्य से भी पीछे हट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed