फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Wish PM had mentioned Kashmir situation in Mann Ki Baat: Omar

काश! मन की बात में पीएम मोदी कश्मीर के हालात का जिक्र करते: उमर 

Sun, 31 Jul 2016 04:59 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sun, 31 Jul 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
Wish PM had mentioned Kashmir situation in Mann Ki Baat: Omar
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala

जम्मू कश्मीर की प्रमुख विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को इस बात पर अफसोस जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के हालातों का जिक्र तक नहीं किया। 

विज्ञापन


उमर ने सोशल साइट ट्वीटर पर कहा कि, काश! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरे राज्य के लिए आश्वस्त करने वाले गिने चुने शब्द ही मिल जाते। राज्य में अब तक 50 लोगों की मौ हो गई है जबकि अनगिनत लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5600 लोग घायल हए हैं। इस स्थिति की जिम्मेदारी नहीं देने के लिए उमर ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर हमला बोला। 

पूर्व मुख्यमंत्री  उमर ने कहा, उनके किस्म के नेतृत्व के साथ परेशानी यह है कि, 'उनकी गलती तो कभी होती ही नहीं है, दोषारोपण हमेशा दूसरों पर होता है।'  वहीं आज एक परीक्षा केंद्र पर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की घटना सामने आई है। इस पर उमर ने कहा कि, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सीएम परीक्षा केंद्र पर क्या करने गईं थीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed