फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   winter vacation start from today

जम्मू-कश्मीर में सर्दियों की छुट्टी घोषित, 15 तक बंद रहेंगे स्कूल

Fri, 06 Jan 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 06 Jan 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
winter vacation start from today
स्कूल - फोटो : Demo Pic.
प्रिंसिपल सेक्रेटरी गवर्नमेंट स्कूल एजूकेशन शालीन काबरा ने मंगलवार को जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दीं। समर जोन में चार से 15 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। वहीं छुट्टियां घोषित होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


समर जोन स्कूलों के विद्यार्थी लंबे समय से सर्दियों की छुट्टियां पड़ने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शिक्षा विभाग छुट्टियां घोषित नहीं कर रहा था। मंगलवार को राज्य में मौसम खराब होने के बाद शिक्षा विभाग ने छुट्टियां घोषित कर दीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन जम्मू संभाग में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार 12 दिन जम्मू संभाग के समर जोन में प्राइमरी से हायर सेकेंडरी स्तर के सरकारी और निजी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल करने वाले विद्यार्थी, टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ अपनी रिहर्सल को जारी रखेंगे। इस दौरान स्कूलों के हेडमास्टर और प्रिंसिपल को भी मौजूद रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed