{"_id":"5e63414f8ebc3eeb5847c186","slug":"winter-games-begin-in-gulmarg-kiren-rijiju-said-we-will-fulfill-prime-minister-s-dream","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग में हुआ शीतकालीन खेलों का आगाज, किरण रिजिजू बोले- हम प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग में हुआ शीतकालीन खेलों का आगाज, किरण रिजिजू बोले- हम प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करेंगे
Sat, 07 Mar 2020 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
kiran rijiju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों का आज यानी कि शनिवार को आगाज हो गया। इस दौरान गुलमर्ग में खेलो इंडिया गेम्स के उद्घाटन के दौरान अपने भाषण में खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यहां के खेलों का राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही खिलाड़ियों को शीर्ष श्रेणी के कोच और अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा कि इन खेलों के आयोजन से घाटी में रोजगार सृजन होगा और साथ ही प्रतिभा रखने वाले बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए मौके भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस खेल के शुरू होने से पर्यटन हथकरघा और अन्य कला को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करना चाहते हैं और इस तरह के कई और कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करेंगे। भाषण के दौरान ही उन्होंने श्रीनगर के लोगों से वादा करते हुए कहा कि अप्रैल में मैं फिर आऊंगा और हम वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देंगे। हमने इसके लिए बहुत कुछ सोचा है।
विज्ञापन