{"_id":"694df629c86ed64c4e28a25dcf70cc8f","slug":"winter-carnival-will-attract-tourists-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर कार्निवाल से पर्यटकों को लुभाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर कार्निवाल से पर्यटकों को लुभाने की कवायद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 10 Dec 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष बाढ़ की वजह से कश्मीर में नए साल और क्रिसमस को लेकर पर्यटन कारोबारियों में मायूसी थी, लेकिन इस साल पिछले साल की भरपाई की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पर्यटन से जुड़े तमाम वर्गों और पर्यटन विभाग के बीच संयुक्त रूप से कई तरह की योजनाएं बनाकर पर्यटकों को खींचने की कोशिश है।
कश्मीर संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर कई तरह के आयोजन और सुविधाएं देने की तैयारी की गई है। इस दिशा में पहले से ही पर्यटन स्थलों पर चॉपर सेवा शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग की ओर से गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर में विंटर कार्निवाल आयोजित किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को यहां आने पर मनोरंजन का साधन मिल सके।
विज्ञापन
इन कार्निवाल में खरीदारी से लेकर खाना-पीना और डांस तक की सुविधाएं होंगी। कश्मीर के होटलों में रुकने पर होटलों मालिकों की ओर से 40 फीसदी की छूट दी गई है।
हाउस बोट में भी इतनी ही छूट रहेगी। पर्यटन विभाग के सचिव फारूक शाह का कहना है कि विभाग चाहता है नया साल और क्रिसमस मनाने के लिए देशभर से ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कश्मीर पहुंचे।
इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि कम से कम एक लाख पर्यटक दिसंबर माह में कश्मीर आएं। क्रिसमस और नए साल को लेकर कई और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कश्मीर बॉलीवुड का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बीते कुछ साल में कश्मीर में काफी फिल्मों की शूटिंग हुई है, लेकिन पिछले साल श्रीनगर में आई बाढ़ की वजह से बॉलीवुड पर भी असर पड़ा।
पिछले साल कश्मीर में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान, अभिषेक कपूर की फितूर की शूटिंग हुई। इसके पहले 2013 में फिल्म हाईवे, यह जवानी है दिवानी, भाग मिल्खा भाग, की शूटिंग भी हुई।
2012 में कश्मीर में तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई। इसमें स्टूडेंट्स आफ ईअर, जब तक है जान और एजेंट विनोद की शूटिंग हुई। 2016 में भी कश्मीर में काफी फिल्मों की शूटिंग हो सकती है