फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   winter carnival in patnitop jammu

पत्नीटाप विंटर कार्निवल में मचेगा धमाल

Thu, 12 Feb 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Thu, 12 Feb 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
winter carnival in patnitop jammu

दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप 21 फरवरी से होने वाले दो दिवसीय विंटर कार्निवाल के दौरान सैलानियों से गुलजार रहेंगे। हालांकि हर साल इस सीजन में अब तक यहां कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो जाती थीं।

विज्ञापन


लेकिन देर से और कम बर्फबारी के चलते बर्फ पर खेल प्रतियोगिताएं भी नहीं हो पाई हैं। ऐसे में यहां के पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके सबके बावजूद विंटर कार्निवाल से पर्यटन उद्योग को काफी उम्मीदें हैं। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के दौरान पर्यटकों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


दोनों पर्यटन स्थलों पर होने वाले इस विंटर कार्निवाल में हर बार नयापन देखने को मिलता है। यहां होने वाले विविध आयोजन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। 21 फरवरी को कार्निवाल के उद्घाटन के साथ ही यहां हलचल तेज हो जाएगी। पत्नीटाप के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी, हैंडलूम, खाद्य सामग्री के स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विभागों के स्टालों पर लोगों को विभागीय जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा यहां स्लेजिंग, स्कीइंग, हिममानव बनाना आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। 22 फरवरी को बर्फ पर खेलों का आयोजन होगा। इसके साथ ही कैंप फायर भी होगा।

गौरतलब है कि पत्नीटाप में पिछले कुछ वर्षों से विंटर कार्निवाल की शृंखला शुरू की गई है। यह आयोजन पर्यटन विभाग और पीडीए के सहयोग से होता है। कार्निवाल का मुख्य मकसद सैलानियों को पत्नीटाप और नत्थाटाप की ओर आकर्षित करना है। यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

पत्नीटाप डेवलपमेंट अथार्रिटी के सीईओ डाक्टर रमन केसर ने बताया कि दो दिवसीय कार्निवाल के दौरान पत्नीटाप अैर नत्थाटाप में विविध आयोजन कराए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बर्फ पर खेलों का खास तवज्जो दी जाएगी। निश्चित ही इस आयोजन के दौरान सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है।


दिन भर बदलता रहा मौसम
बुधवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। पूरे दिन धूप और छांव के बीच खेल चला। हालांकि, क्षेत्र में कहीं भी बारिश नहीं हुई। शाम को घने बादल भी रहे। पिछले दिनों पत्नीटाप और नत्थाटाप में हुई बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए रोजाना सैलानी पहुंच रहे हैं। बुधवार को सैलानियों ने पल-पल बदलते मौसम का भी लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed