{"_id":"6660fcf4d5a821cc900c2985","slug":"wind-flow-in-bisnah-samba-news-c-392-1-bnj1001-100193-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेज हवा से सड़क पर गिरा पेड़ और खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेज हवा से सड़क पर गिरा पेड़ और खंभा
Thu, 06 Jun 2024 05:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह में सड़क मार्ग अवरूद्ध, दो से तीन घंटे रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह के दयोली टिब्बा गांव की मुख्य सड़क पर बुधवार देर शाम तेज हवा के कारण अचानक सड़क किनारे लगा एक पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर जा गिरा। पेड़ का वजन अधिक होने के कारण सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा तारों सहित सड़क के बीचोबीच गिर गया। जिस समय सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ उस समय सड़क पर कोई भी गाड़ी नहीं थी।
सड़क के बीचोबीच पेड़ और बिजली के खंभा गिरने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इसके चलते राहगीरों को दो-तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते नजर आए। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से पेड़ और बिजली के खंभे को रास्ते से हटाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था फिर से सुचारू रूप से शुरू हुई। पेड़ और खंभे को रास्ते से हटाने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली व्यवस्था को बहाल करने के लिए बिजली की तारों और खंभे को दुरुस्त करने के काम में जुट गए।