फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   will try to start cinema hall in srinagar says vasu

श्रीनगर में पहला सिनेमाघर शुरू करेंगे वासू भगनानी

Sun, 10 May 2015 01:35 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
will try to start cinema hall in srinagar says vasu

कश्मीर में सिनेमाघर शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, इसके लिए बॉलीवुड की कई कंपनियों से बात की जाएगी। यह बात एक फिल्म के सिलसिले में घाटी पहुंचे फिल्म निर्माता वासु भगनानी ने पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


उनके साथ कश्मीर पहुंची अमेरिका में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री लॉरेन ने कहा कि वह पहली बार कश्मीर आई हैं, उन्हें यहां आकर अच्छा लगा। यहां के लोग अच्छे हैं।
विज्ञापन


लॉरेन ने कहा कि वह दोबारा श्रीनगर आना चाहती हैं। इस दौरान फिल्म निर्माता वासु भगनानी ने कहा कि बॉलीवुड के यहां आने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद खुद पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।

भगनानी ने कहा कि वह चाहते हैं कि कश्मीर में आने वाले पांच वर्षों में अधिक से अधिक सिनेमा हाल खुलें, जिसके लिए उन्होंने आश्वासन दिलाया कि वह बॉलीवुड की कई कंपनियों से बात करेंगे, जो दोबारा से उन्हें इसमें सहयोग दे सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जितना सुना था, उससे ज्यादा खूबसूरत वादी '

will try to start cinema hall in srinagar says vasu

इस दौरान वासु ने सलमान को जमानत मिलने पर भी खुशी जताई। अभिनेता जैकी भगनानी ने कहा कि उन्होंने कश्मीर के बारे में जितना सुना था, उससे कई गुणा ज्यादा यह वादी खूबसूरत है।

राज्य के पर्यटन विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि कश्मीर में जो हालात बन चुके थे, उसके बाद अब फिर से फिल्म निर्माताओं का रुख कश्मीर की ओर हुआ है, उससे राज्य को लाभ होगा और यहां की सुंदरता का नजारा फिर एक बार दुनिया देख सकेगी।

कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री, जिनके पास पर्यटन विभाग भी है, खुद इसके काफी प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। हमारा मुख्य उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करना है, ताकि जो 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें लाभ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed