फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Will spend less on medical care in hospital

वैष्णो देवी: कम खर्च पर श्राइन बोर्ड अस्पताल में मिलेगी चिकित्सा सेवा

Sun, 17 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 17 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Will spend less on medical care in hospital
श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटड़ा के ककरयाल में 230 बेड वाले श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लोकार्पण करेंगे। पीपीपी मोड पर 300 करोड़ की लागत से तैयार इस अस्पताल में आम जन की पहुंच में कम खर्चे पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


कामकाजी तथा गरीब जनता को ध्यान में रखकर यहां उनकी पहुंच में इलाज मिलेगा। इस इलाके के लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिए अब दिल्ली या चंडीगढ़ जाने की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड गवर्निगिं बाडी के चेयरमैन डा. एसएस बलोरिया, सदस्य एवं योजना विभाग के वित्त आयुक्त बीबी व्यास, नारायणा अस्पताल के चेयरमैन डा. देवी प्रसाद शेट्टी तथा बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहु ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि अस्पताल में बीस स्पेशलिटी की चिकित्सा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मेडिसन व सर्जरी, कार्डियोलाजी, कार्डियो थैरेसिक सर्जरी, न्यूरोलाजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलाजी, यूरोलाजी, आंकोलाजी, श्वांस रोग, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, गेस्ट्रोलाजी, आर्थोपेडिक्स, ट्रामा मेडिसिन, पेडियाट्रिक्स, नियोनेटोलाजी, स्त्री रोग आदि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट तथा अंग प्रत्यारोपण की भी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका किसी बड़े अस्पताल से कतई मुकाबला नहीं है। कोशिश केवल सामान्य जन को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लीनियर एक्सीलेटर, गामा कैमरा, एमआरआई, सीटी स्कैन, कैथ लैब, इंडोस्कोपी, ब्रांकोस्कोपी, डायलसिस यूनिट भी स्थापित है। 

कैंसर के प्रति विशेष अभियान

Will spend less on medical care in hospital
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

डा. सेट्ठी ने बताया कि अस्पताल का कैंसर के प्रति पूरा जोर रहेगा। कैंसर की समय रहते पहचान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि लोगों को तंबाकू तथा सिगरेट से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा सके। 

आस पास के गांव वालों को भी मिलेगी सुविधा
श्राइन बोर्ड ने जिन 750 परिवारों की जमीन अस्पताल की स्थापना के लिए ली है, उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय तथा गुरुकुल के कर्मचारियों का भी मुफ्त इलाज होगा।

डा. बलोरिया ने बताया कि अस्पताल में कोई भी इलाज मुफ्त में नहीं होगा, बल्कि अस्पताल को हर इलाज का पैसा मिलेगा। जिन लोगों को मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी, उनके बिल की भरपाई श्राइन बोर्ड करेगा। इसके साथ ही आस-पास के गांवों के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। 

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन भी
श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि कटड़ा में 11 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भी निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे। यहां फुटबाल, हैंडबाल, क्रिकेट, हाकी तथा कबड्डी खेला जा सकेगा।

लान टेनिस, बास्केटबाल तथा वालीबाल कोर्ट भी हैं। इसके साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त जिम्नेजियम भी है। सीईओ ने बताया कि रियासत के खिलाडि़यों के लिए स्पेशलाइज्ड कोचिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed