फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   will soon receive help from center said vohra

स्वाइन फ्लू के लिए केंद्र की मदद का इंतजार

Tue, 24 Feb 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 24 Feb 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
will soon receive help from center said vohra

राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा कि रियासत में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शीघ्र दवाइयों और अन्य दूसरी सामग्री की खेप भेजी जा रही है। इसमें 1000 वीटीएम, 500 पीपीईएस, 1000, एन-95 मास्क प्राथमिकता पर भेजे जा रहे हैं। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत के मुताबिक समय पर सभी सप्लाई भेजी जाएगी। सोमवार को राजभवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह जानकारी देते हुए स्वाइन फ्लू के इंतजामों की समीक्षा की।

विज्ञापन


 बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कश्मीर डिवीजन से दी गई जानकारी में पिछले एक हफ्ते में 123948 ओपीडी में मामले पहुंचे। इसमें 18409 मामले एक्यूट रेसप्रेटरी ट्रैक इन्फेक्शन के थे। विभिन्न जिलों से 14 मामले एच1एन1 वायरस से पाजिटिव पाए गए। स्किम्स में 490 मामलों में से 138 पाजिटिव पाए गए। 25 मरीजों को भर्ती किया गया, जिसमें आठ को छुट्टी दी गई। स्किम्स अटेंडेंट सराय में स्थापित की गई रेसप्रेटरी मेडिसन ओपीडी में रोजाना 300 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


स्किम्स में अलग से छह बेड वाले आईसीयू को भी स्थापित किया गया है, जिसकी अलग से एंट्री है। अस्पताल में 32 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड में 5800 एन 95 मास्क, 5000 टेमीफ्लू टेबलेट और 150 वैक्सीन दी गई है। बैठक में जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य निदेशक जम्मू को 11000 टेमीफ्लू टेबलेट दी गई हैं। स्वास्थ्य निदेशालय में राउंड द क्लाक कंट्रोल रूम के साथ जिला अस्पतालों, सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में 21 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि कश्मीर और जम्मू डिवीजन के मंडलायुक्त और उपायुक्त फ्लू प्रबंधन इंतजामों को बारीकी से देखें। बैठक में राज्यपाल के प्रिंसिपल सचिव पीके त्रिपाठी, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया, जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता, डा. बेला महाजन, डा. यशपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed