फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wifi will stalled on jammu station

जम्मू स्टेशन पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

Sat, 03 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 03 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
wifi will stalled on jammu station
जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने दी।
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने कठुआ, जम्मू, उधमपुर तथा कटड़ा रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं की जानकारी हासिल की। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल स्तर पर कई नई चीजों पर काम करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में वाई-फाई की सुविधा पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर स्टेशन पर भी जल्द उपलब्ध करवाने की तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही रेलवे आने वाले दिनों में वाटर वेंडिंग मशीनें, आटो रिजर्वेशन चार्ट और कई अन्य सुविधाएं देने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2020 तक दिल्ली से घाटी तक ट्रेन दौड़ने लगेगी। चिनाब पर पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे हादसे को रोकने की दिशा में सतत प्रयासरत है। इसके लिए संरक्षा के तमाम उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed