फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wife murdered in bishnah

Jammu News: राॅड से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या, पति काबू

Tue, 21 May 2024 05:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 21 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
wife murdered in bishnah
बिश्नाह के चक चूहा लेन नंबर 8 में हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने
विज्ञापन

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। क्षेत्र के चक चूहा लेन नंबर 8 में सोमवार सुबह दोपहर 12:30 बजे हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें रशीद अहमद पुत्र अजीद दीन ने पत्नी शमशाद बेगम (38) के सिर पर लोहे की राड से वार कर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बिश्नाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिश्नाह पुलिस ने आरोपी को फंदे से नीचे उतार गिरफ्तार कर घायल अवस्था में बिश्नाह उप जिला अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतका शमशाद बेगम के रिश्तेदारों ने बताया कि हत्यारोपी रशीद अहमद अपनी पत्नी पर शक करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। रशीद अहमद मूल रूप से नगलोता उधमपुर का रहने वाला है। आरोपी के दो बेटे हैं। हत्या के समय दोनों बेटे घर पर नहीं थे। रशीद अहमद प्लंबर का काम करता है और 2 साल से चक चूहा लेन नंबर 8 में परिवार के साथ रह रहा था। आरोपी की शमशाद बेगम के साथ 23 साल पहले शादी हुई थी। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर, एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना और बिश्नाह थाना प्रभारी आबिद बुखारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी हेड क्वार्टर इरशाद हुसैन राथर ने बताया कि पुलिस ने रशीद अहमद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से भी वारदात के बारे में जानकारी इकट्ठी कर रही है, ताकि आरोपी रशीद अहमद के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बिश्नाह पुलिस ने मृतका शमशाद बेगम का शव बिश्नाह उप जिला अस्पताल लाया, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed