फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wife made daughter-in-law for family pension, the handiwork of a government employee of Jammu and Kashmir

अजब-गजब: पारिवारिक पेंशन के लिए बहू को बना दिया पत्नी, जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारी की करतूत 

Fri, 24 Dec 2021 01:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 01:10 AM IST
सार

आरएंडबी डिवीडन पुलवामा के मामले में क्राइम ब्रांच ने पांच के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र। आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर फर्जी तरीके से पेंशन प्राप्त की।
 

विज्ञापन
Wife made daughter-in-law for family pension, the handiwork of a government employee of Jammu and Kashmir
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने फर्जी पेंशन भुगतान मामले मे पुलवामा की विशेष अदालत में सोमवार को पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सभी आरोपियों ने मिलकर फर्जी तरीके से पेंशन प्राप्त की। बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच को शिकायत मिली थी कि सड़क एवं भवन डिवीजन (आरएंडबी) पुलवामा में कार्यरत राशिद लॉ कर्मचारी ने फर्जी कागजात तैयार कर अपने स्वर्गीय पिता की पारिवारिक पेंशन को फाजी बेगम के नाम पर आवंटित करा दिया।

विज्ञापन


जबकि फाजी बेगम उसकी पत्नी न होकर उसकी बहू थी। इस मामले में त्राल निवासी राशिद लावे, उनकी पत्नी फाजी बेगम, श्रीनगर के बेमिना निवासी आरएंडबी कर्मचारी हाउसिंग कॉलोनी निवासी अली मोहम्मद वानी, त्राल निवासी आरएंडबी के जूनियर सहायक हरभजन सिंह, और कुलगाम निवासी आरएंडबी के तत्कालीन लेखा अधिकारी अयाज मुश्ताक भट शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

 
सरकारी खजाने को 9.5 लाख का नुगकान
क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला कि आरोपियों ने आर एंड बी डिवीजन पुलवामा के संबंधित अधिकारियों के साथ फर्जी ऱ् पेंशन पेंशन बुक, प्रमाण पत्र और जीवन प्रमाण पत्रतैयार करवा कर इस आपराधिक साजिश को अंजाम दिया। इस फर्जीवाड़े से फाजी बेगम ने सरकारी खजाने को 9.5 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed