फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   why was DG jail jammu kashmir Hemant Lohia murdered biggest question unsolved

DG Jail Lohia Murder: आखिर क्यों हुई डीजी हेमंत लोहिया की हत्या, सबसे बड़ा सवाल अनसुलझा

Wed, 05 Oct 2022 12:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 12:57 PM IST
सार

जांच का एक पहलु यह भी सामने आ रहा है कि हत्या आरोपी यासिर को पुलिस महकमे में नौकरी दिलाने का अश्वासन दिया गया था। नौकरी न मिलने के चलते तनाव और रोष में था।

विज्ञापन
why was DG jail jammu kashmir Hemant Lohia murdered biggest question unsolved
DG Jail Murder: HK Lohia - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जेल विभाग के डीजीपी हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी यासिर को उदयवाला से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक नाले में छिपा था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आखिर आरोपी ने हेमंत लोहिया को क्यों मारा। मंगलवार देर शाम तक पुलिस का यही कहना था कि उससे पूछताछ जारी है। उसने क्या बताया, इस बारे में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। यासिर 12 घंटे से पुलिस हिरासत में है। 

विज्ञापन


मामले में एसएचओ से लेकर आईजी तक का कोई बयान भी नहीं आया है। हर तरफ सन्नाटा और खामोशी का माहौल है। बता दें कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे हेमंत लोहिया की हत्या हुई थी। अब तक 24 घंटे से अधिक का समय निकल चुका है। इसके बावजूद हत्या की गुत्थी सुलझी नहीं है। 
विज्ञापन


पुलिस के बयानों में अंतर

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि लोहिया डिनर करने के बाद अपने बेडरूम में चले गए। इसके बाद नौकर ने अंदर से कुंडी लगा ली। कुछ देर बाद बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खुला, तो दरवाजा तोड़ा गया, जहां हेमंत लोहिया का शव पड़ा हुआ था। अब सवाल यह है कि यदि यासिर पिछले दरवाजे से भाग गया, तो घर के लोगों ने सामने का दरवाजा तोड़ने की जगह पिछले दरवाजे से अंदर जाने का प्रयास क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शालीन काबरा के घर भी नौकर रहा है यासिर

सूत्रों का कहना है कि लोहिया का नौकर यासिर पूर्व गृह सचिव शालीन काबरा के घर पर भी नौकर रह चुका है। यह भी जानकारी है कि आईपीएस अलोक कुमार के पास भी यासिर को रखने की सिफारिश लोहिया के दोस्त राजीव खजुरिया ने की थी। लेकिन अलोक कुमार ने मना कर दिया। इसके बाद यासिर को लोहिया के पास रखने के लिए कहा गया। पिछले 3 महीने से यासिर लोहिया के साथ था। 

राजीव खजुरिया का वीआईपी फ्रेंड सर्कल

जानकारी के अनुसार हेमंत लोहिया के दोस्त राजीव खजुरिया एक एनजीओ चलाते हैं। वह मूलरूप से राजोरी के हैं। इस समय उदयवाला में रहते हैं। खजुरिया को भी एक पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मिला हुआ है। राजीव का काफी बड़ा वीआईपी फ्रेंड सर्कल है। सूत्रों का कहना है कि राजीव खजुरिया की सिर्फ हेमंत लोहिया से ही नहीं, बल्कि कई अन्य आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के साथ दोस्ती है, जिनका खजुरिया के घर आना जाना लगा रहता था। कई बार उनके घर पर वीआईपी लोग पहुंचे हैं। 

जोगी गेट पर होगा संस्कार 

डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके आवास पर लाया गया है। एचके लोहिया का अंतिम संस्कार दोपहर 2:30 बजे जोगी गेट श्मशान घाट पर किया जाएगा। लोहिया की पत्नी मधु लोहिया, बेटा अनिकेत लोहिया, बेटी नीतिका और दामाद मोहित संस्कार में मौजूद रहेंगे। लोहिया की बेटी और बेटा जम्मू पहुंच गए हैं। यह लोग संस्कार में मौजूद रहेंगे। 

क्या नौकरी का मिला था आश्वासन

जांच का एक पहलु यह भी सामने आ रहा है कि यासिर को पुलिस महकमे में नौकरी दिलाने का अश्वासन दिया गया था। नौकरी न मिलने के चलते तनाव और रोष में आकर हत्या कर दी। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हैं। क्योंकि कोई भी पुलिस अधिकारी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा। 


बंद कमरे में 8 घंटे पूछताछ

जानकारी के अनुसार आरोपी यासिर मौका ए वारदात से एक किलोमीटर दूर मिला था। सूत्रों का कहना है कि आरोपी काफी सहमा हुआ था। कपड़ों के बीच शौच तक कर दिया था। पकड़े जाने के बाद सीधे एसपी रूरल संजय शर्मा के कार्यालय में ले जाया गया, जहां बंद कमरे में एसएसपी चंदन कोहली, एसपी संजय शर्मा मौजूद रहे। करीब 8 घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद इसे दोमाना पुलिस स्टेशन में लॉकअप में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed