{"_id":"06d77e5fa74f244d0a4f8828109ca893","slug":"why-thousands-of-people-of-flaaen-mandal-are-troubled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों परेशान हैं फ्लाएं मंडाल क्षेत्र के हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्यों परेशान हैं फ्लाएं मंडाल क्षेत्र के हजारों लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तवी में बाढ़ आने से फ्लाएं मंडाल का पुल पानी के बहाव में बह गया था। महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी इस पुल को बनाने के लिए सरकार की ओर से कोई काम नहीं किया गया, जिसके चलते स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों की सुविधा के लिए सेना की ओर से बनाए गए पीपा पुल से भी इन दिनों गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते सोहांजना के पूर्व सरपंच निहाल सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह चिब, सुभाष चंद्र, विजय गुप्ता, दीपू आदि ने सरकार पर आरोप लगाया कि पुल बहने के बाद से सरकार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए पुल का निर्माण शुरू नहीं करवाया है, जिसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेना द्वारा बनाया गया ब्रिज भी इन दिनों तवी में पानी कम होने के कारण कारगर सिद्ध नहीं हो रहा है। इस पर से भारी वाहन निकालने और कभी भी इसकी ट्यूबों में हवा भरने के लिए पुल को बंद कर दिया जाता है। लोगों का कहना था कि अभी धान की कटाई शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
धान को लेकर बाजार में जाने के लिए भारी वाहना का उपयोग करना पड़ेगा, लेकिन ट्यूब वाले पुल से ऐसे वाहन नहीं गुजर पाएंगे। सरकार को चाहिए कि वह इस पुल के निर्माण को लेकर गंभीरता से विचार करे।