फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   why should kashmiri pandits apologize says avinash rai

कश्मीरी पंडित माफी क्यों मांगें: खन्ना

Tue, 14 Apr 2015 02:02 AM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
why should kashmiri pandits apologize says avinash rai

भाजपा सांसद और पार्टी के जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना अपने दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे। पार्टी की जड़ें घाटी में और मजबूत करने और 2015 की शुरुआत में कश्मीर में वर्शिप ड्राइव को लेकर खन्ना ने पार्टी वर्करों के साथ बैठक की। उन्होंने घाटी के हर जिले के प्रभारियों से पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए खन्ना ने कहा कि पहले वह लोगों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने भाजपा की जड़ें घाटी में भी मजबूत करने में योगदान दिया है। कश्मीर आने का उनका मुख्य मकसद कश्मीर में वर्शिप ड्राइव का जायजा लेना है। जितने उन्हें घाटी में वोट प्राप्त हुए, उससे चार गुना लोग भाजपा के साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है 10 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनना। कश्मीर में भाजपा की बात करते हुए कहा कि घाटी में भाजपा ने दो लाख नए मेंबर जोड़े हैं। भले ही घाटी में लोगों ने भाजपा उम्मीदवारों को जीत नहीं दिलाई, लेकिन सरकार में भाजपा के होते वह सही नीतियों का गठन कर उन्हें लागू करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या उन्होंने कोई गलत काम किया है?

why should kashmiri pandits apologize says avinash rai

वहीं उन्होंने इंजीनियर रशीद की बात पर कहा कि क्यों मांगेंगे कश्मीरी पंडित माफी? क्या उन्होंने कोई गलत काम किया है? कश्मीरी विस्थापितों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच पैदा हुए मतभेद पर खन्ना ने कहा कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में उनकी सरकार बनी, तब ही केंद्र की ओर से विस्थापितों के के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया था।

खन्ना ने कहा कि विस्थापितों को स्थापित तो करना ही है लेकिन इसको लेकर वह सभी से बातचीत करेंगे। चाहे वह केंद्र सरकार हो, राज्य सरकार हो या फिर विस्थापित। सभी की सर्वसहमति से ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सईद द्वारा अलग टाउनशिप को नकारने पर उनसे पूछे गए सवाल पर टालमटोल करते हुए खन्ना ने जवाब दिया कि मुफ्ती राज्य के वरिष्ठ राजनेता हैं। उन्होंने यह तो नहीं कहा न कि विस्थापितों को स्थापित नहीं करेंगे। कैसे करेंगे यह बातचीत से ही तय हो पाएगा। भाजपा एमएलसी रमेश अरोड़ा और मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed