फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Who will make 'Smart City' in Jammu and Srinagar

जम्मू और श्रीनगर में ‘स्मार्ट’ कौन, 99 पर अटकी सूची

Mon, 17 Aug 2015 11:43 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
Who will make 'Smart City' in Jammu and Srinagar

100 स्मार्ट शहरों की सूची में अब तक 99 शहरों के नाम ही तय हो पाए हैं। जम्मू और श्रीनगर में कौन सा शहर स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल किया जाए इस पर प्रदेश सरकार फिलहाल निर्णय नहीं कर पाई है। इस कारण सौवें स्मार्ट शहर के नाम पर अब भी संशय बरकरार है।

विज्ञापन


स्मार्ट शहरों की फेहरिस्त में शामिल शहरों के नाम केंद्र सरकार जल्द सार्वजनिक करने वाली है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू अगले 10 दिनों में राज्यों से प्रस्तावित और केंद्र को स्वीकार्य स्मार्ट शहरों का ऐलान कर सकते हैं। इस संदर्भ में मंत्रालय ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के अंदर राज्य सरकार किसी एक नाम पर निर्णय लेकर केंद्र को सूचित नहीं करती है तो 99 नामों का ऐलान ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के लिए शहरों को तय मानकों पर खड़ा उतरना जरूरी है। इसी आधार पर शहरों को अंक दिये जा रहे हैं। लेकिन कुछ शहरों के अंक एक समान होने की वजह से स्मार्ट शहर के चयन में तकनीकी अड़चन पैदा हो रही है।

इन प्रस्तावित शहरों के रहे एक जैसे अंक

Who will make 'Smart City' in Jammu and Srinagar

जम्मू और श्रीनगर दोनों ही शहरों ने केंद्र की ओर से तय मानक पर पर समान अंक हासिल किया है। लेकिन, मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि इनमें से किसी एक नाम को ही स्मार्ट शहर के लिए चुना जाएगा।

इसलिए, राज्य सरकार को एक नाम पर निर्णय लेकर केंद्र को सौंपना होगा। हालांकि, इससे पहले रायबरेली और मेरठ के समान अंक हासिल होने की वजह से भी इस तरह की समस्या हुई थी, लेकिन, राज्य सरकार ने रायबरेली के नाम को आगे बढ़ाकर इसका हल निकाल लिया है।

अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में पुष्कर और अजमेर ने भी सभी मानकों पर एक समान अंक हासिल किए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने अजमेर के नाम को स्मार्ट शहर में शामिल करने पर सहमति जताकर अंतिम निर्णय ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed