{"_id":"5b92cb72867a557fe44689db","slug":"who-read-fatiha-of-atal-bihari-vajpayee-is-not-muslim-says-maulana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी का फातिहा पढ़ने वाले मुसलमान नहीं रहे, मौलाना का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी का फातिहा पढ़ने वाले मुसलमान नहीं रहे, मौलाना का वीडियो हुआ वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के उनका फातिहा पढे़ जाने पर कश्मीर के एक इस्लामिक विद्वान मौलाना अब्दुल रशीद दाऊदी ने ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है वह मुसलमान नहीं हैं। उन्होंने चंद पैसों के लिए अपना दीन ईमान बेच दिया है।
विज्ञापन
मौलाना दाऊदी एक वायरल वीडियो में बोल रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि जिन्होंने ऐसा किया है वो शरीयत और कुरान के फतवा के चलते दायरे इस्लाम से खुदबखुद बाहर हो जाते हैं। इतना ही नहीं वो यह भी कह रहे हैं कि अटल जी का फातिह पढ़ने वाले काफिर बन गए, और जब वह काफिर हैं और उनकी बीवियां मुसलमान तो ऐसे में उनका निकाह भी खुदबखुद टूट जाता है। यह सब शरीयत के अनुसार है और इसके लिए किसी मुफ्ती की जरूरत भी नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि अब ऐसी सूरत में उन्हें मुसलमान बनने के लिए फिर से कलमा और फिर से निकाह पढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन