फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   white flags planted on Pak posts

भारत का करारा जवाब, पाक ने पोस्टों पर लगाए सफेद झंडे

Thu, 23 Oct 2014 12:09 AM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
white flags planted on Pak posts

एक तरफ पाकिस्तानी हुक्मरान और उच्च सैन्य अधिकारी वहां की मीडिया में बार-बार भारत को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कर रहें, वहीं दूसरी तरफ नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा करारा जवाब मिलने पर पाक सेना के हौसले पस्त होते नजर आ रहे।

विज्ञापन


यही वजह है कि घबराई पाक सेना पिछले दो दिनों से बालाकोट से लेकर सावजियां तक की करीब-करीब सभी चौकियों पर सफेद झंडे लहराने शुरू कर दिए हैं, ताकि भारतीय सेना को इसका संदेश दिया जाए कि पाक सेना शांति चाहती है। पाक सेना द्वारा अपनी चौकियों पर लहराए जा रहे सफेद झंडे नियंत्रण रेखा पर बसे भारतीय गांव से साफ दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


उधर पाक सेना द्वारा सफेद झंडे लहराने से नियंत्रण रेखा पर बसे भारतीय गांव के ग्रामीणों का कहना है कि इसमें पाक सेना की कोई साजिश हो सकती है, क्योंकि बिना किसी कारण भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी करने वाली पाक सेना ऐसे कैसे सफेद झंडे चढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में गोलाबारी की

white flags planted on Pak posts

दीवाली के ठीक पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में गोलाबारी की। बुधवार सुबह पाकिस्तान ने चौकियों और खेतों पर काम कर रहे लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग की। बीएसएफ ने इसका करारा जवाब दिया। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

पाकिस्तान ने सुबह पौने दस बजे छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू की। रेंजरों ने अपनी अशरफ पोस्ट से रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की नारायण पुर पोस्ट को निशाना बनाया। गोलाबारी दोपहर 1.15 बजे तक चली। सीमा पर माहौल फिर बिगड़ने से बीएसएफ ने सीमा से सटे दर्जनों गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा है। अरनिया सेक्टर में रेंजरों ने मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे टेंट गार्ड चौकी के नाका नच-टू पर फायर किए।

बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे पाकिस्तान ने फिर इस पोस्ट पर गोलाबारी की। इसका भी भारत ने कड़ा जवाब दिया। बुधवार सुबह 11.25 बजे पाकिस्तान ने अपनी न्यू अवाम पोस्ट से स्टाप टू चौक पर गोले बरसाए की। कुछ गोले सीमावर्ती खेतों में भी  गिरे। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान इसलिए भी गोलाबारी कर रहा है कि किसान अपनी पकी फसल को काट न सकें और वह खेतों में ही बर्बाद हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed