फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wheat fire

Jammu News: परगवाल में 20 कनाल पर गेहूं की खड़ी फसल जली

विज्ञापन
wheat fire
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव हमीरपुर कोना में बुधवार दोपहर को खेतों से गुजरी विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़कर खेतों तक पहुंचे। उन्होंने पेड़ की छाल व झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया। इतने में करीब दर्जन भर किसान अपने ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंच गए और आग लगने वाले खेतों के आसपास हल से खेत जोत दिए। इसका काफी फायदा हुआ। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस व दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दो किसान सुरेंद्र कुमार और जमीत सिंह की लगभग 20 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के बीच से विद्युत लाइन गुजरी है। तार आपस में छूने से निकली चिंगारी से खेत में आग लगने का अंदेशा है। अगर किसान ट्रैक्टर से आग पर काबू नहीं पाते तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed