फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   What did former Jammu Kashmir DIG SP Vaid say on IC 814 Kandahar hijacking?

मन था जिंदा न जाए अजहर मसूद: आज भी उसका चेहरा याद है, जानें IC 814 कंधार हाईजैकिंग पर क्या बोले पूर्व DIG?

Thu, 05 Sep 2024 10:53 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 10:53 AM IST
सार

25 साल पहले 1999 में हुए कंधार हाईजैक पर जम्मू के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) रहे एसपी वैद (वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर की रिहाई देश के लिए सबसे शर्मनाक क्षण था।

विज्ञापन
What did former Jammu Kashmir DIG SP Vaid say on IC 814 Kandahar hijacking?
पूर्व डीआईजी एसपी वैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने 1999 में हुए आतंकवादी अजहर मसूद की रिहाई को लेकर चुप्पी तोड़ी। एसपी वैद ने कहा कि 1999 में कुख्यात आईसी-814 अपहरण के दौरान बंधकों के बदले आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर की रिहाई देश के लिए सबसे शर्मनाक क्षण था।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीक के दौरान कहा कि आतंकियों ने सबसे पहले कई आतंकियों की रिहाई की मांग की। ये सभी मांगें आईएसआई के कहने पर की गई थीं, लेकिन काफी कड़ा समझौता हुआ। हमारे जितने भी लोग इसमें शामिल थे। उन्होंने उस समय काफी कड़ा समझौता किया और आखिरकार ये तय हुआ कि तीन आतंकियों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

 

आगे कहा कि उनमें से एक मसूद अजहर था। जब मैं उसे लेने गया तो मसूद के चेहरे पर बहुत ही घिनौनी मुस्कान थी। मेरा मन तो करता था किसी तरह से ये जिंदा यहां से ना जाए। नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 154 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे विमान को पांच आतंकवादियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। जिन्होंने इसे अमृतसर, लाहौर और दुबई सहित कई स्थानों पर उतरने के लिए मजबूर किया। लेकिन आखिर में अफगानिस्तान के कंधार में उतारा गया। यह दर्दनाक घटना सात दिनों तक चली। जिसके दौरान एक बंधक की मौत हो गई और दूसरा बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed