फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wet weather continues in kashmir valley

मौसम 24-25 को फिर बिगड़ने के आसार

Sun, 22 Feb 2015 02:30 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
Wet weather continues in kashmir valley

शनिवार को रियासत में मौसम साफ रहा। हालांकि श्रीनगर में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में सुधार आने पर नेशनल हाईवे पर श्रीनगर से हलके वाहनों का काफिला छोड़ा गया, जिसमें यात्री वाहन और खाली ट्रक शामिल रहे।

विज्ञापन


शनिवार शाम तहसील बनिहाल के अंतर्गत पड़ने वाले चंबलास लिंक रोड पर नीलटाप के पास बर्फ हटाने के काम में जुटी एक जेसीबी ड्राइवर से अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी, जिसके चपेट में आकर हेल्पर की मौत हो गई।
विज्ञापन


पांच दिनों के बाद बारिश और बर्फबारी थमी, जिससे राज्य के पर्वतीय इलाके व मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिली। कारगिल और लेह सबसे सर्द इलाके बने रहे, जहां का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारग‌िल अभी देश का सबसे ठंड़ा स्थान

Wet weather continues in kashmir valley

कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस एवं लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य शून्य डिग्री से तीन डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य 9 डिग्री से एक डिग्री अधिक रहा। जम्मू का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य 10 डिग्री से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य 21 डिग्री से तीन डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक रविवार को मौसम मामूली रूप से खराब रहने के आसार हैं, जिससे ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हलकी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हलकी बारिश की उम्मीद है। चौबीस और पच्चीस फरवरी को मौसम ज्यादा खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed