फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   west cabin

Jammu News: स्टेशन के वेस्ट केबिन की हुई सफाई, पटरी की मरम्मत भी की

विज्ञापन
west cabin
जम्मू। रेलवे स्टेशन के वेस्ट केबिन में दूसरे दिन निर्माण कार्य जारी रहा। पहले दिन केबिन को नष्ट करने के बाद शनिवार को साफ-सफाई हुई जो रविवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद ग्रीसिंग और ट्रैक टेस्टिंग होगी। निर्माण कार्य के चलते नौ ट्रेनें नहीं आईं जबकि टाटा मूरी, बेगमपुरा सहित छह जोड़ी ट्रेनों को अमृतसर या पठानकोट से चलाया गया और बेगमपुरा, टाटा मूरी सहित छह जोड़ी ट्रेनों को अमृतसर और पठानकोट में रोका गया। स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र सुनसान रहे। वहीं, रेल पटरी का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। मरूध्वज एक्सप्रेस, दिल्ली-सराय-रोहिल्ला एक्सप्रेस, उधमपुर-पठानकोट-उधमपुर, पठानकोट-उधमपुर-पठानकोट रद्द रही। 18101 टाटा-जम्मू को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। 18309 संबलपुर-जम्मू अमृतसर रेलवे स्टेशन, 19223 अहमदाबाद-जम्मू, 19225 भगत की कोठी-जम्मू तवी और बेगमपुर-जम्मूतवी पठानकोट तक आई। वहीं, जम्मू तवी-टाटा अमृतसर से चलाई गई, जबकि जम्मू तवी-अहमदाबाद, जम्मू तवी-भगत की कोठी और जम्मू तवी-वाराणसी को पठानकोट से चलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed