{"_id":"58858da0fd069399b8633f6432bd7d43","slug":"welcome-home-needs-owner-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता सामान देने के नाम पर 2 करोड़ की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता सामान देने के नाम पर 2 करोड़ की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Jul 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सस्ता सामान देने का लालच देकर सैकड़ों लोगों को करीब दो करोड़ रुपये की चपत लगा कर वैलकम होम नीडस के संचालक फरार हो गए। जिसका पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तामिलनाडू के रहने वाले कम्पनी के तीन संचालकों के खिलाफ पुंछ थाने में एफआईआर नम्बर 96/2014 और धारा 420 और 34 ए में मामला दर्ज करने के साथ ही राज्य के सभी पुलिस थानों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने शोरूम को सील कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर में करीब एक महीना पहले तमिलनाडू से आए कुछ लोगों ने शेरे कश्मीर पुल के पास स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा के साथ वैलकम होम नीडस नाम से एक शोरूम खोला था।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने घर में प्रयोग में लाए जाने वाले छोटे से छोटे बर्तन से लेकर टीवी, फ्रिज, एलईडी, अलमारी, सोफा सेट, इनवर्टर, लैपटाप आदि देते थे।