फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   welcome, chirag kotwal

युवा मेहनत पर भरोसा रखें और पैशन को फॉलो करें : चिराग

विज्ञापन
welcome, chirag kotwal
चिराग का स्वागत करते पार्षद संजय बड़ु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सफलता के लिए किसी भी चीज में निरंतरता बहुत जरूरी है। बस मेहनत पर भरोसा रखें और अपने पैशन को फॉलो करें। मैं अपने पैशन को फॉलो करके हीं यहां तक पहुंचा हूं। यह बातें इंडियन आइडल के 13वें सीजन के सेकेंड रनरअप और भद्रवाह के चिराग कोतवाल ने जम्मू पहुंचने पर कहीं हैं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।
चिराग ने बताया कि इंडियन आइडल का सफर बहुत ही रोमांचक रहा है। जम्मू-कश्मीर को लोगों और चाहने वालों के समर्थन से मैं यह ट्रॉफी हासिल कर पाया हूं। यह ट्रॉफी मेरे सभी प्रशंसकों और समर्थकों को समर्पित है। चिराग ने अपने गायकी के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि बचपन से किसी रियालटी शो का हिस्सा बनना सपना था। इसके लिए कई ऑडिशन भी दिए। कई बार असफल भी रहा, लेकिन माता-पिता ने हमेशा सहयोग दिया। मेरे माता पिता का भी सपना था कि में इंडियन आइडल में जाऊं। भद्रवाह से एक छोटा सा सपना लेकर गया था कि अपने संगीत को एक मुकाम देना है। इस लेवल तक पहुंच पाऊंगा यह सोचा नहीं था। पहली बार जजों के सामने मैं काफी नर्वस था, लेकिन उन्होंने मुझे बहुत स्पोर्ट किया। खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे नाम से घाटी की पहचान होना बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन

जम्मू पहुंचने पर चिराग के स्वागत में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पार्षद संजय कुमार बड़ु द्वारा केशव चोपड़ा, संदीप गुप्ता व स्थानीय लोगों के सहयोग से तालाब तिल्लो में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व की बात है कि चिराग ने इतनी कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम फहराया है। चिराग युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed