{"_id":"60c7c0b18ebc3ebda0551b9d","slug":"weekly-closure-ends-crowds-gathered-in-the-markets-jammu-city-news-jmu2373368162","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी खत्म, बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी खत्म, बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना का प्रसार रोकने के लिए लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन खुलने के बाद सोमवार को किराना, मेगा मार्ट, इलेक्ट्रानिक, आटोमोबाइल, सैलून, शराब, हार्ड वेयर आदि प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की भीड़ पहुंची। जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में भारी जमावड़ा रहा। कनक मंडी में भी भीड़ से जाम की स्थिति रही। भीड़ के बीच अधिकतर जगहों पर सामाजिक दूरी और कोविड प्रोटोकाल के दूसरे मानकों की धज्जियां उड़ती दिखीं। मंगलवार को कपड़ा, कास्मेटिक आदि प्रतिष्ठान खुलने पर भी यही हाल रहेगा। इस हफ्ते शुक्रवार को पहली बार बाजार में सभी तरह के प्रतिष्ठान एक दिन के लिए खुले रहेंगे।
वीकेंड लाकडाउन खुलने के बाद सोमवार सुबह से ही विभिन्न रिटेल और होल सेल प्रतिष्ठानों पर भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। वेयर हाउस से जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों के लिए खाद्य पदार्थों की सप्लाई भेजी गई, वहीं, दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में माल पहुंचा। इससे वेयर हाउस में दिन भर वाहनों का भारी जमावड़ा रहा। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा अन्य बाजारों में बेतरतीव वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति हो रही है। पुराने शहर के मोती बाजार, सिटी चौक, इंदिरा चौक, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर, रिहाड़ी आदि स्थानों पर भीड़ रही। इनमें अधिकतर बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। शराब की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद लोग एक दूसरे से जुड़कर खरीदारी में जुटे हुए हैं।