{"_id":"638791aa187c3f396609c0da","slug":"weather-will-remain-clear-jammu-kashmir-till-december-4-valley-grip-of-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: चार तक मौसम रहेगा साफ, शीतलहर की चपेट में घाटी, जम्मू में दिनभर खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: चार तक मौसम रहेगा साफ, शीतलहर की चपेट में घाटी, जम्मू में दिनभर खिली धूप
Wed, 30 Nov 2022 10:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:56 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में चार दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड में इजाफा होगा। श्रीनगर लगातार चौथे दिन भी विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग से ठंडा रहा।
विज्ञापन
कश्मीर में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते लोग
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
साफ मौसम के बीच पूरी है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में पारे में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन
श्रीनगर लगातार चौथे दिन भी विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग से ठंडा रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में पारा माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीकुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, पहलगाम में माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में 2.5, कोकरनाग में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा और यहां अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम पारा 1.2, बटोत में 4.6, कटड़ा में 9.2 और भद्रवाह में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन