फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather will remain clear in the Jammu kashmir till October 29, the temperature will increase

जम्मू कश्मीर: बर्फीले इलाके में फंसे लोगों की तलाश शुरू, रियासी पुलिस का दस्ता गोगरा इलाके में पहुंचा

Tue, 26 Oct 2021 01:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 26 Oct 2021 01:55 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच बारिश या बर्फबारी फिलहाल आसार नहीं हैं। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 1. 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 1. 2 डिग्री चल रहा है। 
 

विज्ञापन
weather will remain clear in the Jammu kashmir till October 29, the temperature will increase
लोगों को बचाने के बर्फीले इलाके में पहुंची पुलिस। - फोटो : पुलिस

विस्तार

बर्फीले इलाके में फंसे गुज्जर-बक्करवाल परिवारों को बचाने के लिए रियासी पुलिस गोगरा इलाके में पहुंच गई है। ऊंचाई वाले इलाके में भारी बर्फबारी के बीच कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। जम्मू-कश्मीर की रियासी पुलिस का एक दस्ता लोगों की तलाश के लिए उस इलाके में पहुंच गया है।

विज्ञापन


उधर मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम आगामी दिनों साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार 29 अक्तूबर तक बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को जम्मू में सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप भी खिली। इससे तापमान में बढ़ोतरी भी हुई हैं। हालांकि प्रदेश के सभी जिलो में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद तापमान सामान्य से कम बना हुआ हैं। इस वजह से सुबह और शाम को लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 26. 5 डिग्री सेलियस दर्ज हुआ।  न्यूनतम तापमान 13. 7 डिग्री रहा। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 23. 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ हैं। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 13. 7 डिग्री रहा हैं। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 7. 0 डिग्री रहा हैं। जबकि न्यूनतम तापमान 0. 2 रउग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 1. 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 1. 2 डिग्री रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश थमते ही किसान फसल समेटने में जुटे
सुंदरबनी तथा आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिन से बारिश जारी रहने के बाद मंगलवार को पूरे क्षेत्र में मौसम साफ होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। सोमवार को मौसम साफ होने के बाद भी बहुत से किसान अपनी जमीन में फसलों को समेटने से परहेज कर रहे थे, लेकिन फिर भी बहुत से किसानों ने बारिश से खराब हुई फसलों को समेटने का काम शुरू कर दिया। ताकि फिर से बारिश होने तक फसलों को संभाल सकें।


क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओलों से सब्जियों तथा धान की फसलों का काफी नुकसान हो जाने के कारण सब्जी उत्पादक किसानों ने सरकार से मांग की है, कि क्षेत्र में सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करके किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। इस संबंध में किसानों सवर्ण सिंह, ओम प्रकाश नेत्र कुमार, संजय कुमार गुलशन कुमार, रमेश चंद्र आदि का कहना है कि वह लोग सब्जियों की खेती करके रोजी रोटी कमाते हैं, लेकिन बारिश के साथ गिरे ओलों से उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed