जानिए, रियासत में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सोमवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक राज्य के तीनों खित्तों में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
तीन नवंबर को जम्मू और कश्मीर में खराब मौसम का असर ज्यादा दिखेगा। मौसम खराब रहने पर जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह और लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर असर पड़ सकता है। हवाई सेवा भी प्रभावित हो सकती है।
आगामी मौसम को देखते हुए संबंधित विभागों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। दरबार मूव से पहले चार नवंबर तक मौसम का रंग बदला रहेगा। इस बीच न्यूनतम माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह सबसे सर्द रहा।
होगी दोबारा बारिश
मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे में उधमपुर के पास खैरी और बटोत-रामबन के बीच भूस्खलन की ज्यादा आशंका रहती है। बर्फबारी से मुगल रोड पर भी मार पड़ सकती है।
ताजा बारिश और बर्फबारी से घाटी में शीतलहर बढ़ेगी। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में भी पारा गिरेगा। भूस्खलन के लिए संवेदनशील इलाकों में लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।
विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग सहित पहलगाम, सोनामर्ग और पीर पंजाल के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में ताजा बर्फबारी हुई है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।
श्रीनगर में दिन का तापमान 19.1, पहलगाम में 17.5, गुलमर्ग में 11.0, कारगिल में 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में भी दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री कम 28.4 और कटड़ा में 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।